0. 100% कुछ नहीं होता, 100 %आप कभी सही नहीं हो सकते।
1. Loss देखते ही छोटे loss पर cut करना है।
2. कोई candlestick pattern बने सपोर्ट पर उसके बाद 15 मिनट मार्किट कंसोलिडेट कर जाए तो ब्रेकआउट होते के साथ entry बना लेंगे। 15 मिनट से ज्यादा कंसोलिडेशन हो तो और अच्छा है।
3. Breakout होने के बाद swing high के ऊपर कैंडल close करेगी तो ही call में entry लेनी है।
4. Breakdown होने के बाद swing low के नीचे कैंडल close करेगी तो ही put में entry लेनी है।
5. चार trade लगाना है केवल।
6. चार ट्रेड में loss 400 रूपए तक का ही लेना है।
7. किसी ट्रेड में मान लो 7 पॉइंट का प्रॉफिट दिखा तो उस ट्रेड में मुझे 5, 6 पॉइंट का loss नहीं लेना है। 7 पॉइंट से ऊपर अगर नहीं जा रहा और लगा की लगता है नीचे आएगा तुरंत 7 पॉइंट के profit पे sell.
8. मान लो मुझे कोई ट्रेड लेना है। ट्रेड लेने से पहले ही मुझे ये सोच लेना है की मैं ट्रेड कहाँ सेल्ल करूँगा। और वहां पर सेल्ल कर देना है उससे ऊपर प्रॉफिट चाहिए ही नहीं।
9. मान लो मुझे कोई ट्रेड लेना है। ट्रेड लेने से पहले ही मुझे ये सोच लेना है की ट्रेड अगर मेरे against जाने लगा तो मैं कहाँ sell करूँगा। और वहां तक पहुंचा तुरंत sell.
10. ब्रेकआउट और ब्रेकडाउन पर उल्टी खोपड़ी चलानी है क्यूंकि 90% टाइम ब्रेकआउट और ब्रेकडाउन फैल होते हैं। ब्रेकआउट, ब्रेकडाउन फ़ैल पर ट्रेड करना है।
11. अपने मेजर सपोर्ट और रेजिस्टेंस पर पैनी नजर रखनी है। सपोर्ट पर buy रेजिस्टेंस पर sell. रेजिस्टेंस पर buy support पर sell.
12. जो अब तक looser sir से सीखा है उसी पे ट्रेड करना है।
13. जब तक मेरे मन मुताबिक setup ना बने तब तक इंतजार करना है। भले ही पूरा दिन निकल जाए। ना करूँ ट्रेड चलेगा। मार्किट इंतजार करने के पैसे देता है।
14. उल्टी खोपड़ी पर ट्रेड करना है।
15. Candlestick pattern सपोर्ट रेजिस्टेंस पर बने उस पर ट्रेड करना है।
16. मुझे अपना प्लान पहले ही तैयार रखना है की कहाँ पर कैंडल आएगी तो मैं ट्रेड करूँगा। कहाँ पर कैंडल आकर पैटर्न बनाएगी तो मैं ट्रेड करूँगा।
17. चार्ट पैटर्न पर ध्यान रखना है की कहीं कोई चार्ट पैटर्न तो नहीं बन रहा। इसको बार बार नजर मारते रहना है।
18. उल्टी खोपड़ी कहाँ कहाँ चला सकता हूँ। नजर मारते रहना है।
19. सपोर्ट रेजिस्टेंस trendline बनाते चलना है। जहाँ जहाँ बने।
20. Price action बार बार नोटिस करते रहना है क्या बना रहा है।
21. मार्किट किसके stoploss हंट करेगा। सोचते रहना है दिमाग लगाते रहना है।
22. Emotion less ट्रेडिंग करनी है। Loss होने के बाद दुख का भाव नहीं होना चाहिए। प्रॉफिट होने के बाद खुशी का भाव नहीं होना चाहिए। भावना में बह कर कोई ट्रेड नहीं लेनी।
23. अगर किसी ट्रेड में लॉस हो जाए तो aggression में आकर तुरंत अगली एंट्री नहीं लेनी। मार्केट इंतजार करने के पैसे देता है। मार्केट को गुस्सा दिखाएंगे, aggression दिखाएंगे तो मार्केट हमें लूट लेगा। और लॉस होने के बाद तुरंत एंट्री लेना ये जुए को दिखाता है। ये दिखाता है कि हम जुआ खेल रहे हैं। इसलिए इंतजार करो अगले बढ़ियां setup का।
24. पांच पॉइंट से अगर कम गैप छूटा है तो उसमे ट्रेड नहीं करना है। केवल 5 पॉइंट के गैप पर ही ट्रेड करना है।
25. revenge trading नहीं करनी है। गुस्से में ट्रेड नही करना है। परिवार में किसी से झगड़ा हो जाए तो परिवार का गुस्सा मार्किट को नहीं दिखाना है। क्यूंकि मार्किट को खाली एक दिन लगेगा ज़मीन पर पटकने में। साल भर की मेहनत और एक दिन का दिमाग ख़राब सब खत्म हो जाएगा।
26. मार्किट को नहीं पता की तुम्हारा झगड़ा हुआ है। मार्किट सबको same भावना से देखता है। मार्किट को कभी गुस्सा मत दिलाना। मार्किट के नियम कानून को follow करना। descipline से काम करना। अगर ऐसा नहीं किया तो मार्किट कभी भी बर्बाद कर सकता है।
27. जब तक मेरे द्वारा बनायीं गयी लाइन को टच ना करे तब तक ऑर्डर लगाना ही नहीं है। बीच में फसना ही नहीं है।
28. हमें कोई प्लान बनाना है। ये सपोर्ट है ये रेजिस्टेंस है। सपोर्ट पर जाएगा खरीदूंगा रेजिस्टेंस पर जाएगा खरीदूंगा। ब्रेकआउट होगा retest करके जब स्विंग के ऊपर कैंडल क्लोज करेगा तब कॉल लूँगा। ठीक है प्लान बनाए। अगर ऐसा नहीं होता है, तो क्या ? हमने ट्रेड नहीं करे। ना हमारा लोस्स हुआ ना प्रॉफिट। इसी को बोलते हैं साइकोलॉजी, कण्ट्रोल, पेशेंस।
29. अगर मार्किट ऊपर जा रही है तुमने कोई प्लान बनाया की नीचे इस trendline पर आएगी तो मैं कॉल खरीदूंगा। और फिर उसके बाद ये भी देखो की क्या कहीं ऐसा कोई सपोर्ट तो नहीं बन रहा ऊपर जो की trendline से पहले ही कैंडल वहां पर मुड़ जाए और फिर और ऊपर भाग जाए।
30. इंडिया विक्स 14 या 13 के नीचे है लेकिन पहली 5 मिनट की कैंडल अगर रेड बन गयी तो ब्रेकआउट होने पे कॉल नहीं लेना है। तब हमको हर डिप पे कॉल लेना है। ब्रेकआउट होने के बाद कॉल नहीं खरीदेंगे क्यूंकि वो फ़ैल हो जायेगा।
31. इंडिया विक्स 14 के नीचे और पहली 5 मिनट की कैंडल ग्रेन बनकर प्रीवियस डे के हाई के ऊपर अगर क्लोज हो गयी तो हमको कॉल लेना है ये फ्लो फ्लो में 100, 150 पॉइंट ऊपर खींच देगा।
32. जब इंडिया vix 18 से ज्यादा है तो आपको सिर्फ और सिर्फ उल्टी खोपड़ी चलाना है जब ग्रीन कैंडल बने। सिर्फ put side में। मतलब कि मार्केट गिरेगा और अचानक बहुत बड़ी ग्रीन कैंडल बनाएगा तो put खरीदना है।
33. अगर इंडिया vix 13 के नीचे है। तो आपको कॉल साइड में उल्टी खोपड़ी चलाना है। मतलब मार्केट जैसे ही ब्रेकडाउन दे कॉल खरीदना है।
34. अगर इंडिया vix 18 से ज्यादा है तो put खरीदना है जब भी ब्रेकआउट हो।
35. जब इंडिया vix 15 में हो, बीचों बीच में, तो हर ब्रेकआउट और ब्रेकडाउन में कॉल और पुट खरीदना है।
36. मार्किट में पैसा सेटअप से नहीं common sense से बनता है।
37. ऑर्डर लगाने के बाद जैसे ही लाइन ट्रेंडलाइन पर पहुंचेगा मैं सेल्ल कर दूंगा।
38. ऑर्डर लगाने के बाद मैंने किसी लाइन पर या ट्रेंडलाइन पर सेल्ल कर दिया उसके बाद अगर ब्रेकडाउन या ब्रेकआउट हो गया तो मुझे बिलकुल भी पछतावा नहीं करना है अफ़सोस नहीं करना है। क्यूंकि इससे साइकोलॉजी खराब होती है।
39. सुबह में ट्रेड मार्किट का ट्रेंड पहचान कर, कल के हिसाब से या फिर दो तीन दिनों के ट्रेंड को देखकर और मार्किट किसके स्टॉपलॉस हिट कर सकता है, उसके हिसाब से की जाती है। जिधर का ट्रेंड होता है जिसके स्टॉपलोसेस नजदीक है मार्किट उधर ही मुड़ जाता है।
40. जब मार्किट सुरु हो हर एक कैंडल को पढ़ते चलो फिर दो तीन कैंडल मिलाके पढ़ते चलो, कैंडलों का समूह भी पढ़ो और ट्रेंड भी देखो। बड़ा पैसा समझने की कोशिश करो की कहाँ लग रहा है। ( पढ़ेंगे कैसे - जैसेकि एक कैंडल लाल बनी फिर एक कैंलड हरी बनी दोनों मिलाके PP बनी, फिर अगली कैंडल लाल बानी हरी के हाफ तक, अब हरी और लाल कैंडल मिलाके लग रहा है मदर बेबी कैंडल बनी है। ऐसे पढ़ना है। )
41. मैंने 3 ट्रेड लगाए, तीनो को मिलके 750 का लोस्स हो गया। चौथी ट्रेड लगाया 850 प्रॉफिट दिखा रहा है। यानी लोस्स कवर हो रहा है। और लग रहा है की आना कानि कर रहा है तो 850 प्रॉफिट लेके यानी लोस्स कवर कर के सेल्ल। फिर अगली ट्रेड ढूंढो बढियाँ वाली। जरुरी थोड़ी है की चार ही ट्रेड लगानी है और चौथी ट्रेड तुम जान बूझ कर होल्ड कर रहे हो ताकि मुझे कुछ प्रॉफिट भी मिल जाए। क्या पता वो ना जाए भाई उससे आगे। और तो और लोस्स कवर नहीं कर रहे और तो और लोस्स और बढ़ा लिया।
42. इंडिया विक्स के भरोसे ट्रेड नहीं करनी क्यूंकि ये बदलता रहता है कभी हो जाएगा 17 पर और 6.50 % प्लस। तुम सोचोगे की अब तो मार्किट गिरेगी और गिरेगी भी। तुम सोच रहे हो और गिरेगी। लेकिन क्यों ? इंडिया विक्स तो कैंडल जैसे जैसे बनेगी वैसे काम करता है। एक ग्रीन कैंडल बड़ी बन गयी तुरंत इंडिया विक्स 6.50% से 4% पर आ जायेगा। और ग्रीन कैंडल्स बन जाएंगी तो और विक्स और कम हो जायेगा। तो इंडिया विक्स के भरोसे ट्रेड नहीं करते। कैंडल्स हैं मार्किट के न्यूट्रॉन प्रोट्रोन और इलेक्ट्रान। केवल कैंडल पर ही भरोसा करो, उसी को देख के buy, sell करो।
43. ट्रेड लगाया, ट्रेड में लोस्स कवर हो रहा है और कैंडल आना कानी कर रही है बुक कर लो। लोस्स कवर कर लो।
44. मार्किट अपट्रेंड में है तो अपट्रेंड की ट्रेड खोजो यानी कॉल की, यानी उल्टी खोपड़ी चलाते हुए कॉल की ट्रेड ढूंढ़नी है।
45. मार्किट डाउनट्रेंड में है तो डाउनट्रेंड की ट्रेड खोजो यानी पुट की, यानी उल्टी खोपड़ी चलाते हुए पुट की ट्रेड ढूंढो।
* जैसे मुझे किसी सपोर्ट पर ऑर्डर लगाना है तो ऑर्डर लगाने से पहले ही मुझे ये सोच लेना है की मैं कौन सी लाइन पर सेल्ल करूंगा या कौन सी ट्रेंडलाइन पर सेल्ल करूँगा। ऑर्डर लगाने के बाद वहां तक पहुंचेगा तुरंत सेल्ल कर देना है। उससे पता है क्या होगा, की प्रॉफिट रहेगा। लालच के चक्कर में की क्या पता और मिले वो रेजिस्टेंस से घूम जाता है। ये बात याद रखो की रेजिस्टेंस को टच करके वो कई बार नीचे आ सकता है ब्रेकआउट एक बार देगा खाली। और हम ब्रेकआउट के चक्कर में रहते हैं जिसकी वजह से फसते हैं बार बार, मैं इंतजार करूँगा और प्रॉफिट का वो नीचे आ जाएगा और एक ही कैंडल में सारा प्रॉफिट ख़तम हो जाएगा और अगली कैंडल में लोस्स में काटना पड़ेगा। इसलिए जैसे ही लाइन, ट्रेंडलाइन पर पहुंचेगा मैं सेल्ल कर दूंगा।
इसी तरह से पुट में भी होता है। जैसेकि मुझे किसी रेजिस्टेंस पर ऑर्डर लगाना है। ऑर्डर लगाने से पहले ही मुझे यह सोच लेना है की मैं कहाँ सेल्ल करूँगा लाइन पे या ट्रेंडलाइन पे। ऑर्डर लगाने के बाद वहां तक पहुंचेगा तुरंत सेल्ल कर देना है। उससे पता है क्या होगा, की प्रॉफिट रहेगा। लालच के चक्कर में की क्या पता और मिले वो सपोर्ट से घूम जाता है। ये बात याद रखो की सपोर्ट को टच करके वो कई बार ऊपर जा सकता है ब्रेकडाउन एक बार देगा खाली। और हम ब्रेकडाउन के चक्कर में रहते हैं जिसकी वजह से फसते हैं बार बार, मैं इंतजार करूँगा और प्रॉफिट का वो ऊपर चला जाएगा और एक ही कैंडल में सारा प्रॉफिट ख़तम हो जाएगा और अगली कैंडल में लोस्स में काटना पड़ेगा। इसलिए जैसे ही लाइन, ट्रेंडलाइन पर पहुंचेगा मैं सेल्ल कर दूंगा।