1st Order : आज का जो पहला ऑर्डर लगा वो जिस कैंडल पर लगा है उससे पहले वाली कैंडल doji बनी है। और उसने पहली कैंडल के मिडिल में जो मैंने लाइन बनायीं है वो रेजिस्टेंस का काम कर रहा था। तो doji ने क्लोजिंग ठीक उसी लाइन पर ही दी। मेरे ये समझ में आया की ये गिर सकती है यहाँ से क्यूंकि एकदम लाइन पर ही रुकी है। पर मेरे ऑर्डर लगाते ही कैंडल ऊपर को जाने लगी जिससे मुझे लोस्स दिखने लगा तो मैंने तुरंत 64.50 रुपए के लोस्स पर सेल्ल कर दिया।
गलती : लूज़र सर ने सिखाया है की रेजिस्टेंस पर ही अगर कैंडल की क्लोजिंग हो जाती है तो अगली कैंडल का इंतजार करते हैं जिससे पता चले मार्किट क्या चाह रहा है। तो ये मेरी गलती है की मैंने ऑर्डर लगा दिया।
सीख : doji के अगली कैंडल ने जिसपे मैंने अपना पहला आर्डर लगाया था उसने क्लोजिंग अपनी doji के हाई पर ही दी है। यानी की अभी भी हमें रुकना चाहिए एक और कैंडल। दूसरा ये की जिस कैंडल पर ऑर्डर लगा था उसने हाई एकदम big psychological level के पास लगाया है। अगर big psychological level मैंने ध्यान रखा होता तो मैं कैंडल के उसके नजदीक जाने का wait करता और जब उसके पास से कैंडल रिजेक्शन लेती तो मैं अपना put में आर्डर लगाता। तो एक ये मेरी गलती रही।
और हाँ psychological level लेवल को बिलकुल तव्वजो नहीं देना चाहिए। जिस दिन चार्ट और कैंडल्स ये कहें की हाँ आज साइकोलॉजिकल लेवल को तव्वजो देना चाहिए। केवल उसी दिन ही देना चाहिए। जैसे आज कहा।
( 48000 psychological level की लाइन मैंने बाद में खींची है। )
2nd Order : 47908.10 जो रेजिस्टेंस था वो एक तरह से सपोर्ट का काम कर सकता था ये लॉजिक के साथ मैंने दूसरा आर्डर लगाया था। जब कैंडल ने ठीक मेरी लाइन को टच किया था तभी ऑर्डर लगा था। परन्तु अगली कैंडल मेरे विपरीत जाने लगी इसमें मुझे थोड़ा बड़ा लोस्स बुक करना पड़ा, क्यूंकि कैंडल स्पीड से नीचे आने लग गयी थी।
गलती : मुझे सोचना चाहिए था की अगला सपोर्ट जो की पहली कैंडल का लौ है वो ज्यादा दूर नहीं है तो हो सकता है ये वहां तक गिर जाये और उसका भी fake breakdown दे तब आर्डर लगाना चाहिए।
3rd Order : तीसरा ऑर्डर का लॉजिक ये था की चार्ट में reverse flag and pole टाइप दिख रहा था। 11:50 वाली ग्रीन कैंडल ने रेजिस्टेंस को टच कर दी थी, उसके बाद doji बनी थी। इसलिए तुरंत अगली ही कैंडल में ऑर्डर लगाया। जो की सही गया। और टारगेट ये था की buyers का स्टॉपलॉस हंट करना चाहिए। पर जैसे ही मुझे दिखा की 47795.15 पे कैंडल सपोर्ट लेते हुए नजर आ रही है तो मैंने अगली कैंडल जो की डोजी बनी है उसपे सेल्ल कर दिया।
4th Order : चौथा ट्रेड का लॉजिक ये था की 47795.15 पे कैंडल सपोर्ट लेते हुए नजर आ रही थी मैंने ऑर्डर लगाया जब ये वाली कैंडल doji के लौ के नजदीक आयी। आर्डर लगाने के बाद सपोर्ट ब्रेक करने लग गया। पर मैंने होल्ड किया क्यूंकि मैं ये अनुमान लगा रहा था की ये fake breakdown हो सकता है। और वही हुआ कैंडल फिर ऊपर गयी और 10 पॉइंट लेके सेल्ल कर दिया।